हल्के लाल रंग का धब्बा /निशान सिर पर ही नहीं शरीर में किसी के भी कहीं पर हो सकता है ।मेरी बेटी के घुटने से नींचे एक टाँग पर है बेटे के कमर पर है भतीजी के ठीक माथे के बीचों बीच बिन्दी के रूप में है ।मेरे भतीजे के थोड़ा सा माथे पर ज्यादा हिस्सा सिर पर है ।यह कोई बुराई सूचक लच्छन /लक्षण नहीं है ।यह शरीर पर छोटे बुन्दकी दार निशान तिल और बड़े लाल से कत्थई रंग तक गहरे निशान लसुन कहे जाते हैं इनको शरीर के सूलक्षण अच्छे लक्षण या अच्छाई का सूचक कहना ठीक नहीं है और न ही यह कोई शारिरिक बुरा लक्षण या बिमारी है ।
यह एक मोडिफायर जीन की कारसतानी /कारगुजारी है जो हमारे किसी के भी नियंत्रण में नहीं है अनुवांशिक विज्ञान /जैनैटिक्स के अनुसार मानव त्वचा के रंग का निर्धारण दो मुख्य काले रंग की और सफेद रंग की (एलबीनो या चंद्र मुखी ,चंद्रमा बदन सफेद रंग की त्वचा ) दोंनो जीनों के संयुक्त मिलन से बने अनेक रंग की त्वचा उनके अनुपातिक संख्या के हिसाब और शरीर में असामान्य वितरण से एक शरीर में अनेक रंग की त्वचा बन जाती है ।(मोडिफायर जीन )जैसे यदि काले रंग की जीन्स शरीर में अत्यधिक हैं तो त्वचा का रंग नीग्रोइड काला, अधिकतम जींस हैं तो अफ्रीकी काला ,यदि काली ज्यादा सफेद कम रंग की जींस हैं तो त्वचा का रंग गहरे पक्के रंग का श्याम वर्ण नीलिमा लिए होता है, जैसे जैसे सफेद रंग की जींस की संख्या बढ़ती जाती है मानव त्वचा का रंग हल्का पड़ता जाता है पक्का गेहूँआँँ ,गेहूँआँ, कच्चा गेहूँआँ, गोरा ,अंग्रेजी , चीनी ,नैपाली , साफ ,होता हुआ अन्त में जब काली जीनों की संख्या अति कम से न्यूनतम स्तर पर रह जाती है सफेद रंग की जीनों की संख्या अधिकतम स्तर हो जाती है तो त्वचा का रंग सफेद चंद्र मुखी /चंद्रमा बदन हो जाता है ।ऐसे लोगों की त्वचा में त्वचा रंगीय कोशिकाएं मैलैनिन अति कम कहीं कहीं दिखाई देती हैं ।ये सफेद रंग की त्वचा वाले लोगदिन में सीधे सीधे धूप में नहीं रह सकते ।इनकी आँखें धूप में ठीक से पूरी नहीं खुलती जबकि रात में कम प्रकाश धूप में इन्हें कोई परेशानी नहीं होती है ।
आप अपनी सिर की त्वचा पर बने लाल निशान से दुखी परेशान न हों यह आपके शरीर में ,अहम में ,रुह में का सूचक लच्छन /सुलच्छनी कुलच्छनी की निशानी नहीं है यह आपकी त्वचा में मौजूद त्वचा रंग का जीनों के विषम अनुपात से उत्पन्न अनुवांशिक विकार जीनिक डिस्आर्डर है जिसमें आपके सिर की कोशिकाओं में त्वचा रंग निर्धारक मैलैनिन की निर्माण क्षमता शरीर की अन्य अगों की तुलना में ज्यादा है इसका कोई इलाज नहीं ,और लोगों के बहकावे में आकर अपने सिर की लाल त्वचा के निकलवाने हटवाने की कोशिश सर्जरी न करवायें । अपने को लच्छन धारी सुलच्छनी या कुलच्छनी न समझे ।आप सामान्य लोगों की तरह से हैं ।इसका शारीरिक मानसिक क्षमता पर कोई फर्क नहीं पड़ता है ।
No comments:
Post a Comment