AMBULANCE में AMBULANCE उल्टा क्यूँ लिखा होता है?

AMBULANCE की गाड़ी जब आपके पीछे आ रही है तो वह आपको आपकी गाड़ी ,बाईक स्कूटर के चालक /ड्राइवर मिरर पर सीधा-सीधा दिखाई देता है जिसे देखकर आप हम सभी AMBULANCE गाड़ी में किसी रोगी का अनुमान लगा कर उसके जीवन को संकटग्रस्त समझकर , मानवता /इन्सानियत के नाते आप हम सभी अपने अपने वाहन को सड़क किनारे साइड पर चलते हुए एम्बूलैंस को बीच में सड़क खाली कर के एम्बूलैंस के ड्राइवर को मानवीय संवेदना सिग्नल देते हैं कि भाई आप रोगी को लेकर हम से आगे हमसे पहले सड़क पर हमसे आगे निकल जाओ और संभव हो सके, तो जरूरत है तो रोगी को लेकर पहले अस्पताल पहुंचे । या अस्पताल से आ रहे हैं तो रोगी को उसके घर पर जल्दी से पहुॅचाओ । और फिर से और रोगियों की सेवा में लगे रहो । रोगी का जीवन अमूल्य धरोहर है उसके जीवन को प्राथमिकता देना हमारा मानवीय धर्म है ।
इसका अहसास मुझे तब हुआ जब एक बार मुझे एक डैडबाडी के साथ उसके घर पर जाना पड़ा , दिल्ली की व्यस्ततम सड़क रिंग रोड पर हमारी AMBULANCE को देखते ही सभी लोग जानते हुए रास्ता सड़क पर अपने आप बना रहे थे ,जो भी जल्दी से सड़क के बीच में से अपने वाहन कार ,बस,ट्रक को सड़क किनारे करने में देरी करता था तो लोग अपने आप अपने वाहन से उस लापरवाह ड्राइवर को चीखकर चिल्लाकर मजबूर कर दिया करते थे कि वह अपने वाहन को अविलंब जल्दी तेजी से सड़क के किनारे साइड करके AMBULANCE को रास्ता देकर आगे जाने दे ताकि AMBULANCE जल्दी से अपने वाॅछित स्थान पर पहुंच जाये ।
इसलिए एम्बूलैंस के वाहन कार बस पर AMBULANCE उल्टा लिखा जाता है कि एम्बूलैंस से सड़क मार्ग पर आगे चलते वाहन चालकों को सीधा दिखाई दे आसानी से पढ़ने में आय और एम्बूलैंस से आगे चलता हुआ कोई भी वाहन चालक अपने वाहन को अपने आप साइड करके एम्बूलैंस के वाहन को अपने से आगे जाने दे।

No comments:

Post a Comment