अंतर आत्मा की आवाज किसे कहते हैं?


लोगों अंतरात्मा की आवाज को न मालूम क्या अद्भुत रहस्य आत्मक आवाज बना दिया है । कि लोग अंतरात्मा की आवाज के बारे में समझते कुछ नहीं ँँऔर बोलने लगते हैं तो रुकते नहीं ।इतना बड़ा साहित्य अंतरात्मा के ऊपर लिख दिया है । लेकिन मेरे विचार में जो मुझे अभी अनुभव हुआ मेरा फोन 10 दिन पहले खो गया था जहां फोन खुआ था उसके लगभग 5 मिनट बाद जब मैं घर आया मैंने देखा फोन नहीं था तो मैं उस गायब फोन की जगह पर गया और लोगों से चर्चा की लोगों को बताया उस समय लोगों ने सही रिस्पांस नहीं दिया जिस व्यक्ति के पास में गया था उसने एहसास हुआ और मुझसे कहा सर आप अपना फोन नंबर दे जाओ यदि फोन मिला तो मैं जरूर आपको सूचना दे दूंगा मैं शांत मन से घर आ गया अचानक रास्ते में मुझे आवाज सुनाई दी परेशान मत हो तेरा फोन जरूर मिलेगा और जैसे ही मैं घर आया आकर के बाईक खड़ी भी नहीं की थी कि अचानक उसी व्यक्ति का फोन आ गया सर जी आपका फोन मिल गया है और फोन आप ले जाइए मैं अपना फोन लेने गया ,तो मुझे अपना खोया हुआ फोन मिल गया । मुझे अंतरात्मा की आवाज का अनुभव पहले से था , लेकिन उस दिन कुछ ज्यादा स्पष्ट हुआ।

जो लोग जब भी कभी अवचेतन मन के स्तर पर ध्यान में होते है उस समय वे लोगों को जो भी सूचना देते हैं तो उनकी अनुमानित सूचना एं ज्यादातर सही निकलती हैं।इसका कारण सूचना संदेश का अवचेतन मन के स्तर पर पहुचना जरूरी होता है। या जो भी समस्या उत्पन्न होती है तो उस समय उनका अवचेतन मन समस्त ब्रह्मांड में सभी लोगों के अवचेतन मन से जुड़ा हुआ होता है । ऐसे में यदि किसी की कोई समस्या है और वह समस्या अवचेतन मन में डाल दी गई है । तो जब भी उस समस्या का हल हो चुका होता है । अवचेतन मन उस समस्या के हल को अचानक सक्रिय होकर चेतन मन सक्रिय मस्तिष्क में डाल देता है । हमें ऐसा लगता है जैसे यह बात किसी दूसरे ने हमारी कान में आकर कहीं है । इस आवाज को अंतरात्मा की आवाज कहते हैं ।

यह कोई अलग से आवाज नहीं होती है यह मस्तिष्क के चित्त या मन स्तर से उत्पन्न होकर मस्तिष्क के सक्रिय स्तर चैतन्य मन में आती है । हम इसे इस तरह से समझते हैं कि इस आवाज को किसी दूसरे ने हमसे कहा है ।जबकि यह अंतरात्मा की आवाज हमारी अपनी निजी हाई कॉन्शियस स्टेज / उच्चतम चेतना में से प्रॉब्लम सलूशन की आवाज होती है । जो मनुष्य के तनाव रहित और सत्य वृत्ति पर निर्भर होती है जो लोग तनाव रहित सत्य स्वभाव से अधिकतम सत्य वृत्ति व्यवहार से जीवन जीते हैं । उनके मस्तिष्क पर अधिक तनाव / दबाव नहीं होता है । ऐसे सत्य वृत्ति लोगों को अंतरात्मा की आवाज अधिक स्पष्टता से सुनाई देती है ।

जो लोग अति आवश्यक तनाव / दबाव में झूँठ छल कपट जिंदगी से जीवन जीते हैं ऐसे लोगों का मन मस्तिष्क अति सक्रिय रहता है ।और अवचेतन मन दबा रहता है । ऐसे झूठे लोगों को अपनी अंतरात्मा की आवाज नहीं सुनाई देती जबकि वह आवाज उनके भी अवचेतन मन में उत्पन्न हो रही होती है परंतु उनके मस्तिष्क की अति सक्रियता के प्रभाव से वह उन्हें सुनाई नहीं देती क्योंकि अधिक सक्रिय मस्तिष्क होने पर अवचेतन मन दब जाता है और दबे हुए अवचेतन मन से अंतरात्मा की आवाज स्पष्ट नहीं सुनाई देती है

अवचेतन मन तभी सक्रिय होता है जब सक्रिय मन शांत होता है जैसे बेहोशी में सोते समय ,पैदा होते समय और मरते समय या मन में विचार हीन अवस्था में सक्रिय होता है ,पैदा होने के बाद जैसे जैसे मानसिक सक्रियता बढ़ती जाती है वैसे वैसे ही अवचेतन मन अल्पतमतः से निष्क्रियता की ओर बढ़ता जाता है यह जवनिया उम्र भर कम से कम सक्रिय रहता है कारण कि इस आयु समय में अधिकतम संघर्ष समय होने से अवचेतन मन की बात चेतन मन को आसानी से सुनाई नहीं देती है ।मन कहीं और लोगों से संबंधित चिंतन में लगा रहता है । ऐसे में जो लोग जितने अधिक सत्यता पूर्ण जीवन जीते हैं उनकी अंतरात्मा के सुझाव उतनी ही ज्यादा सही सटीक निकलते हैं ।जो लोग जितना ज्यादा सत्यता पूर्ण जीवन जीते हैं उनकी अंतरात्मा के सुझाव की सटीकता अधिक होती है जो लोग जितने ज्यादा असत्यता से झूँठ के तनाव दबाव में जीते हैं उनका अवचेतन मन अधिक दबा होने से अपनी आवाज उत्पन्न नहीं कर पाता । अवचेतन मन सच्चाई पर कार्य करता है ।इसे हम इस तरह भी कह सकते हैं कि उनकी अंतरात्मा भी मलिलता के स्तर में लिप्त हो जाती है । और सही सटीक भविष्यवाणी नहीं करती है ।

अवचेतन मन ईश्वरीय मन है यह ईश्वर की आवाज के अनुसार बोलता है सृष्टि नियंता की आवाज यही अवचेतन मन सुनता है जिसके आधार पर वह समय-समय पर हर किसी को तरह-तरह की बातें यकायक बोलता रहता है ।और हम उसे भूत प्रेत पिशाच देवी देवताओं की बातें समझते हैं या यह अंतरात्मा की आवाज अपने अंतर्मन की आवाज होती है । इस विषय पर और अधिक जानने की इच्छा है तो जोसेफ मर्फी की अवचेतन मन की शक्ति की पुस्तक अवश्य पढ़ें ,अपने जीवन में सत्यता लाएं अवचेतन मन को सक्रिय होने दें आपको भी अंतरात्मा की आवाज सोते सुनाई देने लगेगी ।


No comments:

Post a Comment