शास्त्रों के अनुसार किस दिन 'तुलसी' के पौधे को पानी नहीं देना चाहिए?


किसी भी शास्त्र में पौधों को पानी देने के लिए या पौधों को ना पानी देने के लिए कोई भी दिन निर्धारित नहीं किया गया है इसके लिए जो पौधे का पालक पौधे का स्वामी है यह उसकी बुद्धि पर निर्भर करता है कि वह उस पौधे को पानी किस दिन दे ? किस दिन ना दे ?

लेकिन मेरे विचार के अनुसार पौधे को पानी उसकी आवश्यकता के अनुरूप देना चाहिए इस बारे में किसी भी शास्त्र में कुछ भी नहीं लिखा है। जो भी पानी देने के बारे में बातें बनाई हैं बताई हैं वह धूर्त पोंगा पंथी लोगों ने अपने अपने हित मत विचार के अनुसार बनाई हैं । इसमें पौधे के पालक को उचित यह है कि वह पानी पौधे को पौधे की इच्छा आवश्यकता के अनुसार दे , ना की किसी एक विशेष दिन ज्यादा पानी दे किसी एक विशेष दिन पानी ही ना दें । यह सभी गलत भ्रांतियां हैं जो अलार्म्स नियम अलिखित ग्रंथों में लोगों ने अपने अपने हित मत के अनुसार बनाए हैं कहे गए हैं।

No comments:

Post a Comment