विकास निरंतर चलने वाली जैविक प्रक्रिया है ।
हां अभी भी मनुष्य विकसित हो रहे हैं जो अपना विकास कर रहे हैं। और जो मनुष्य विकसित नहीं हो पा रहे हैं वह सभी को विनाश और पतन के गर्त में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं ।
विकासशील लोग अपना /खुद का निजी रिकॉर्ड रखते है अपने निजी जीवन का दैनिक लेखा-जोखा रखते हैं ।अपनी हस्तलिखित गोपनीय डायरी को वे खुद पढ़ते हैं उनकी गोपनीय डायरी सार्वजनिक नहीं की जाती और ना ही समाज को उनके बारे में पता लगता है। जबकि जो लोग विकसित होते हैं उनका रिकॉर्ड सार्वजनिक रूप से लिखा जाता है रखा जाता है और जनता में प्रचारित प्रसारित किया जाता है जिसे इतिहास कहते हैं। विकसित लोगों का इतिहास लिखा जाता है ।
जबकि विनाशी लोग पैदा होते हैं तो केवल मरने के लिए ऐसे लोग पशुओं की तरह पैदा होते हैं और पशुओं के जैसे मर जाते हैं ।इन पर किसी को भी कोई दुख सुख नहीं होता और ना ही इनके मरने पर कोई दुख संदेश व्यक्त किया जाता है या दिया जाता है ।
भविष्य में जो लोग प्रगति करेंगे वह विकसित लोगों की श्रेणी में गिने जाएंगे ।
No comments:
Post a Comment