भारतीय शिक्षा प्रणाली में क्या कमियां हैं?


भारतीय शिक्षा प्रणाली में कोई कमी नहीं है ।वेद पढ़ो ,दर्शन पढ़ो ,उपनिषद पढ़ो , तरह तरह के संविधान ग्रंथ स्मृति पढ़ो ,पढ़ने के लिए समय मिले तो ज्ञान सागर ग्रंथ महाभारत पढ़ो बालमिकी रामायण पढ़ो ,तुलसीदास रामायण पढ़ो …..किन्तु परन्तु लेकिन वेकिन खुद पढ़ो ।

दूसरे के लिखे दूसरे के पढ़े का चर्चा चरचरा चरणचरा मत करो भारतीय शिक्षा प्रणाली में सारी कमी दूसरे लोगों के पढ़ें दूसरे लोगों के लिखे को पढ़कर चर्चा चरचरा चरणचरा करने पर नजर आती हैं ःः आयेंगी ।

नजरिया/दृष्टिकोण ठीक करो . कमियों को ढूंढना चाहते हो तो मां बाप ईशवर, भगवान सभी में निकलने लगेंगी ।अच्छाई ढूंढने निकलने लगोगे तो दुश्मन में भी अच्छाई नजर आयेगी ।

दूसरों की लिखी किताब पढ़ोगे तो कमियाँ ही कमियाँ नजर आयेंगी अपनी लिखी किताब/अपनी लिखी डायरी पढ़ोगे तो एक भी कमी नजर नहीं आयेगी ।

अपना देश अपनी सभ्यता संस्कृति साहित्यिक किताबों से दूर रहोगे । अपने देश में रहते हुए दूसरे देशों का साहित्य संस्कृति सभ्यता ग्रंथ किताबें पढ़ोगे तो अपने देश की किताबें तो क्या शिक्षा प्रणाली में भी कमियाँ ही कमियाँ नजर आयेंगी ।

यदि भारतीय शिक्षा प्रणाली में दोषपूर्णता /कमियाँ /खामियाँ ही नजर आ रही हैं तो इस देश में से शिक्षा मत ग्रहण करो इस देश में मत पढ़ो ।विदेशी शिक्षा प्रणाली में अच्छाइयों ही अच्छाई याँ नजर आ रही हैं तो विदेश में जाकर पढ़ो । विदेश में जाकर शिक्षा ग्रहण करो ।यदि विदेश में शिक्षा ग्रहण करने में असमर्थ हो तो विदेशी शिक्षा को विदेशी शिक्षकों से स्व /अपने देश में ग्रहण करके देख लो । इस विदेशी शिक्षा पैटर्न को देशी पब्लिक स्कूल में शिक्षा लेकर देख सकते हो ।

No comments:

Post a Comment